Registration

Registration for entering IAMS compound is must for each and every participant. 

1. Online Pre Registration may be done. It will save time at IAMS Registration Counters.

2. Participants may download manual registration form and bring the filled forms at IAMS venue. 

3. Rest of the Participants will have to fill Registartion Forms at IAMS Registration Counters.


A. वेबसाइट पर अकाउंट बनाने और login की विधि 
1.    सबसे पहले आर्य महासम्मेलन की वेबसाइट खोलें |

2.    फिर Menu में Signin पर क्लिक करें |

3.    यदि पहले से अकाउंट बना रखा है तो ईमेल या मोबाइल डालकर पासवर्ड डालें और Login पर क्लिक करें |                                       

4.    यदि नया अकाउंट बनाना है तो Create New Account पर क्लिक करें |

5.    फिर अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर, देश का नाम, जन्म तिथि, लिंग और अपना पासवर्ड डालें | (पासवर्ड को अच्छी तरह याद कर लेवें)

6.    फिर Continue पर क्लिक करें |

7.    अब आपका अकाउंट बन गया और आप स्वतः login भी हो गए हैं |

8.    ध्यान रहे कि अभी महाम्मेलन हेतु पंजीकरण करना बाकी है |

9.    एक अकाउंट से कितने भी सदस्यों का पंजीकरण किया जा सकता है |

B. महासम्मेलन हेतु पंजीकरण करने की विधि
1.    Login कर लेने के बाद Menu में Pre Registration पर क्लिक करें |

2.    सबसे पहले निर्देश लिखे आयेंगे जो कि इस प्रकार हैं :

a.    पंजीकरण करने से पूर्व इसके नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ कर समझ लेवें।

b.    एक ग्रुप में अधिकतम 50 सदस्यों का पंजीकरण हो सकता है | एक अकाउंट से अनेक ग्रुप बनाए जा सकते हैं |

c.    सम्मेलन में आने वाले महानुभावों के रहने (accommodation) और परिवहन (transport) के अनुसार ग्रुप बनाएँ| 
उदाहरण : 24 अक्तूबर की रात्रि में रेल से पहुँचने वाले लोगों का अलग ग्रुप और 25 अक्तूबर को सुबह 5 बजे अपनी कार से पहुँचने वाले लोगों का अलग ग्रुप बनाएँ|
इसी प्रकार होटल में ठहरने वाले 5 लोगों का अलग ग्रुप बनाएँ और सम्मेलन स्थल पर निःशुल्क आवास में ठहरने वाले 20 लोगों का अलग ग्रुप बनाएं |

यदि सब लोग एक साथ आ रहे हैं और एक जगह ठहरना चाहते हों तो एक ही ग्रुप बनाएँ | (50 से अधिक संख्या हो तो अलग ग्रुप बनेगा)

d.    अपनी सुविधा व पहचान के लिए हर ग्रुप का अलग नाम रख सकते हैं |

e.    प्रत्येक ग्रुप का एक group leader (दल पति) होना अनिवार्य है | group leader के पास मोबाइल होना अनिवार्य है |

3.    निर्देश पढ़ने के बाद OK पर क्लिक करें |

4.    अब सबसे पहले नए ग्रुप की जानकारी भरने हेतु group leader का फार्म भरें | 

a.    सबसे पहले group leader की फोटो* चुनकर Upload Image पर क्लिक करें |

b.    फिर अपने ग्रुप का नाम लिखें |

c.    फिर group leader का पूरा नाम* और पिता का नाम लिखें |

d.    फिर group leader की जन्म तिथि*, लिंग*, व्यवसाय, ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर*, घर का पता*, पिनकोड*, राज्य*, सरकारी पहचान पत्र संख्या व सम्बंधित आर्य समाज या संस्था का नाम* लिखें |

e.    तारांकित (*) जानकारी देनी अनिवार्य है |

f.    चेक बॉक्स पर सही का निशान लगाएँ एवं SAVE पर क्लिक करें |

g.    इसके बाद सुचना save होने का message आएगा | 

h.    फिर यदि ग्रुप के किसी सदस्य का पंजीकरण करना है तो Add Member पर क्लिक करें | आप बाद में भी नए सदस्यों को अपने किसी ग्रुप में जोड़ सकते हैं |

i.    इसी प्रक्रिया से एक के बाद एक सदस्यों की जानकारी डालें |

j.    ग्रुप के रहने (accommodation) और परिवहन (transport) की सूचना देने के लिए Accommodation & Transportation पर क्लिक करें |