Andhra Pradeshs Aryan workers meeting

21 Jul, 2018

अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेल-2018 दिल्ली के प्रचार एवं तैयारियों हेतु आन्ध्र प्रदेश की आर्यसमाजों के अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आर्यजनों की बैठक 21 जुलाई को आर्यसमाज गण्टूर के प्रांगण में प्रातः 11 बजे आरम्भ हुई। बैठक से पूर्व पं. कृष्णमूर्ति द्वारा बृहद यज्ञ का आयोजन हुआ। बैठक में दिल्ली से भाग लेने पहुंचे सार्वदेशिक सभा के उपमन्त्री एवं दिल्ली सभा के महामन्त्री श्री विनय आर्य जी ने ध्वजारोहण किया। तदुपरान्त आन्ध्र प्रदेश के आर्यजनों ने प्रान्त में वैदिक धर्म के प्रचार एवं अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर विचार व्यक्त किए। श्री विनय आर्य जी एवं श्री जोगेन्द्र खट्टर जी ने अपने उद्बोधन में आर्यसमाज की उपलब्धियों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए अधिकाधिक् संख्या में दिल्ली सम्मेलन में पहुंचने का अनुरोध किया। बैठक में आन्ध्र प्रदेश की विभिन्न आर्यसमाजों एवं आर्य संस्थानों के लगभग 150 महानुभाव उपस्थित थे